सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Swami Vivekananda College management termed the allegations baseless

Roorkee News: स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda College management termed the allegations baseless
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इंपीरियल एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंधन ने प्रेसवार्ता कर संस्थान पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Trending Videos


बुधवार को कॉलेज में एक प्रेसवार्ता कर पदाधिकारी, अरविंद सैनी, आरपी सिंह और कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे समय में लगातार हो रहे कॉलेज के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से विद्यार्थियों में भय का माहौल बन रहा है। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों का पीछा कर रहे हैं और उनके परिवारों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने समूह ‘ग’ भर्ती में ठगी के लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया संस्थान में हुई ही नहीं। झूठे आरोप लगाने और संस्थान की छवि खराब करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed