सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother and son were beaten up after entering the house, referred to a higher centre

Roorkee News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, हायर सेंटर रेफर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mother and son were beaten up after entering the house, referred to a higher centre
विज्ञापन
इस्माइलपुर गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर घायल होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी दिनेश ने तहरीर में बताया कि चार मार्च को होली के दिन वह अपने परिजनों के साथ होली मना रहा था। शाम से समय गांव निवासी भैयन वहां आया और उनपर अपने पिता को शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। उन्होंने उसे किसी प्रकार घर से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी अपने साथियों संजीव, मुकुल, राहुल, शिवकुमार, विजयपाल, बबलू के साथ हाथ में सरिये, लाठी-डंडे और पत्थर लेकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें नीचे गिराकर पीटना शुरू कर दिया। घर में मौजूद उनकी मां मुन्नी देवी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। उनके पुत्र ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और उन्हें बचाया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed