सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A trolley tyre caught fire on a highway

Roorkee News: हाईवे पर चलती ट्रॉली के टायर में लगी आग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A trolley tyre caught fire on a highway
लक्सर में टॉली के टायर में लगी आग ( विभाग )
विज्ञापन
लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर चलते - चलते एक ट्रॉली के टायर में आग लग गई। निकट ही पेट्रोल पंप होने से यहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos




रविवार सुबह हरिद्वार की ओर से बजरी से भरी एक बड़ी ट्रैक्टर - ट्रॉली लक्सर की ओर आ रही थी। ट्रैक्टर - ट्रॉली जब लक्सर - हरिद्वार हाईवे पर लक्सर गांव में एक पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तभी उसके पिछले टायर में आग लग गई। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर को रोका। कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप होने से यहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जसवंत राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी जसवंत राणा ने बताया कि घर्षण के कारण ट्रॉली के टायर में आग लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed