सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth attacked with bricks and sticks, video goes viral

Roorkee News: युवक पर ईंट-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with bricks and sticks, video goes viral
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी संजीव और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पीड़ित सन्नी ने बताया कि उसने पहले से ही संजीव और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है। इसी रंजिश में चार मार्च 2026 को दोपहर करीब तीन बजे जब वह अपने घर से बाहर निकला तो आरोपी संजीव ने चार अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि संजीव ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तूने हमारे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी है, तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से सड़क पर पड़ी ईंट सन्नी के सिर में दे मारी। साथ आए चार अन्य युवकों ने डंडे और बेल्ट से सन्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित का भाई तेजपाल और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख हमलावर सन्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।



घटना के समय पीड़ित की चचेरी बहन ने हमलावर युवकों का वीडियो बना लिया था जिसे सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया गया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित सन्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट और मौके पर बनाई गई वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed