{"_id":"69b6fde6d3a99cd87d0e6fb4","slug":"relatives-angered-by-a-love-marriage-roorkee-news-c-5-1-drn1027-922642-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुरड़ी गांव में प्रेम विवाह से उपजा विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। अपनी मर्जी से विवाह करने वाली एक युवती ने अपने ही परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर के अनुसार ग्राम नंहेड़ा गाजी सहारनपुर, यूपी की रहने वाली अरुणा ने मंगलौर के कुरड़ी निवासी विशाल के साथ अपनी मर्जी से विवाह किया था। युवती के अनुसार उन्हें कोर्ट से भी साथ रहने की अनुमति मिल चुकी है। तहरीर के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे युवती के मायके पक्ष के लोग अचानक उसके ससुराल कुरड़ी पहुंचे। यहां परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की जिससे उसे चोटें आईं हैं। युवती ने सपना निवासी टोडा खटका रुड़की, सलोचना निवासी लखनोती देवबंद, तेलूराम (ताऊ), अरुण (भाई), राजपाल (फूफा) को नामजद करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos