फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mystery behind Saurabh's death solved; three friends arrested

Roorkee News: सौरभ की मौत की गुत्थी सुलझी, तीन दोस्त गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Mystery behind Saurabh's death solved; three friends arrested
कोतवाली क्षेत्र के बुढ़पुर जट्ट गांव में हुई सौरभ (24) की मौत के मामले में मंगलौर पुलिस ने खुलासा करते हुए पूरी गुत्थी सुलझा दी है। मृतक के परिजनों ने रंजिश में हत्या के आरोपों में जिन तीन लोगों को नामजद कराया था असल में वो बेकसूर निकले। मृतक के तीन दोस्त ही गैर इरादतन हत्या के आरोपी मिले। आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

11 जुलाई 2026 की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़पुर जट्ट के एक खेत में एक युवक को गोली लगी है। अस्पताल ले जाने पर सौरभ (24) की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने मंगलौर कोतवाली में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल प्रभाव से गहन जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलौर पुलिस की गठित टीम ने जब घटनास्थल, चश्मदीदों और 112 पर मिली सूचनाओं का मिलान किया तो कहानी पूरी तरह बदल गई। जांच में सामने आया कि मृतक सौरभ और उसके साथी जो ग्राम शकरपुर (यूपी) के निवासी थे, पुरानी रंजिश के कारण किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन ये लोग बुढ़पुर जट्ट में तमंचा खोलकर चेक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक फायर हो गया और गोली सौरभ को लग गई थी। पकड़े जाने के डर और पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने पुलिस को झूठी सूचना दी कि विपक्षी पक्ष ने सौरभ की हत्या की है। पुलिस ने गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सुमित निवासी शकरपुर केलनपुर, थाना पुरकाजी, उत्तर प्रदेश डिम्पल और आशीष निवासी मोहम्मदपुर जट्ट, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सुमित के खिलाफ थाना पुरकाजी में आर्म्स एक्ट समेत और धमकी देने के आरोपों में केस दर्ज है और डिंपल के खिलाफ थाना सिडकुल हरिद्वार में मामला दर्ज है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि हत्या में दर्ज प्राथमिकी को गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed