सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held on March 15 at 110 centres

Roorkee News: 15 मार्च को होगी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 110 केंद्रों पर होगी आयोजित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya entrance exam will be held on March 15 at 110 centres
विज्ञापन
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में सत्र 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च रविवार को किया जाएगा। प्रदेश के सभी विकासखंडों में निर्धारित 110 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी।
Trending Videos


विभाग के अनुसार कक्षा 6, 7 व 8 के लिए परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 9 व 11 के लिए परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 9 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2017 के बीच होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 7 व 8 में प्रवेश के लिए आयु 11 से 14 वर्ष के बीच और कक्षा 9 के लिए 14 से 16 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु 16 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण संबंधित उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा तिथि 15 मार्च को सुबह 10 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होता है या खो जाता है तो वह परीक्षा के दिन सुबह 9 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचकर निशुल्क प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed