{"_id":"69f4a38b4f52317631092036","slug":"neighbors-threw-stones-from-the-roof-of-the-house-two-in-critical-condition-roorkee-news-c-5-1-drn1027-960302-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पड़ोसियों ने घर की छत से फेंके पत्थर, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पड़ोसियों ने घर की छत से फेंके पत्थर, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिकरौढ़ा गांव में बुधवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष ने अपने मकान की छत से दूसरे परिवार पर ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में मनव्वर ने बताया कि बुधवार रात उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोग अपने मकान की छत पर चढ़ गए और उसके परिवार पर पथराव शुरू कर दिया था। अचानक हुए इस हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं थीं। अनवर और सावेज बुरी तरह लहूलुहान हो गए थे।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया और घायलों को तत्काल रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अनवर और सावेज की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos