{"_id":"69f4b0b7df91ef29eb049145","slug":"two-vicious-robbers-arrested-12-mobile-phones-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-960398-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने सड़क पर चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
बृहस्पतिवार को शाहपुर निवासी सैफ अली और मंडावर निवासी नीटू ने तहरीर देकर बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनसे मोबाइल छीन लिया है। तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने तत्काल एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड पर घेराबंदी कर अंकुल उर्फ अंकुर यमुनानगर, हरियाणा और गुलशन निवासी रायपुर, भगवानपुर को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लूट के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि ये शातिर अपराधी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी गुलशन के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।