पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UKD activists detained for showing black flags to the CM

Roorkee News: सीएम को काले झंडे दिखाने पर यूकेडी कार्यकर्ता हिरासत में

Mon, 29 Jun 2026 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
UKD activists detained for showing black flags to the CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मिलिट्री हॉस्पिटल, लक्सर रोड के पास काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार, रुड़की के नेहरू स्टेडियम निर्माण में देरी और पर्वतीय क्षेत्रों में उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई न होने जैसे मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने यूकेडी के जिलाध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान समेत प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष लाखवान ने सरकार पर जनहित की अनदेखी, बढ़ते भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का आरोप लगाया, जबकि जिला प्रवक्ता विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बुनियादी विकास कार्यों की उपेक्षा कर रही है और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। प्रदर्शन और हिरासत की कार्रवाई के करीब तीन घंटे बाद कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed