{"_id":"6a4172c845f1a321be0f7ada","slug":"two-unidentified-bodies-found-near-asafnagar-jhal-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1005964-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आसफनगर झाल के पास मिले दो अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आसफनगर झाल के पास मिले दो अज्ञात शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आसफनगर झाल के पास दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को आसफनगर झाल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने नहर किनारे दो शव देखे। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आस-पास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।