सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee news Crocodile Killed Teenager Who Went for a Swim in River 10 Bite Marks Found on Body

Roorkee: नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के 10 जगह मिले निशान

संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला(रुड़की) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 01 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

राजा बृहस्पतिवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह नदी में उसकी साइकिल व कपड़े पड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई।

Roorkee news Crocodile Killed Teenager Who Went for a Swim in River 10 Bite Marks Found on Body
नदी में नहाने गए बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

क्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में उतराता मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ के हमले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम के लिए लाए गए किशोर के शव की जांच मगरमच्छ के हमले की बात स्पष्ट हुई है।



ग्राम बंजारेवाला निवासी राजा (13) पुत्र प्रमोद बृहस्पतिवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह नदी में उसकी साइकिल व कपड़े पड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका और गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। वहां कुछ देर बाद बालक का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee News: भगवानपुर में साप्ताहिक पीठ बाजार बना जाम का कारण
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बुग्गावाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। रुड़की सिविल अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बालक के शरीर पर 8 से 10 जगह पर मगरमच्छ के काटने के निशान हैं। एक तरफ का आधा कान भी कटा हुआ है।

खानपुर वन रेंज अधिकारी प्रियांशु पांडे ने बताया कि शव पानी में उतराता हुआ मिला है। फिलहाल मगरमच्छ की कोई गतिविधि सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed