फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One and a half quintals of prohibited meat and sharp weapons recovered

Roorkee News: डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद

Sun, 12 Jul 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Jul 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
One and a half quintals of prohibited meat and sharp weapons recovered
रणसूरा गांव में संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन




लक्सर। रणसूरा गांव में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को आता देख यहां संरक्षित पशु का कटान कर रहे व्यक्ति मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 150 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद किए। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की देर शाम को मुखबिर से कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा गांव के जंगल में संरक्षित पशु के कटान की सूचना मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी और रोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को आता देख यहां मौजूद आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों के पीछा करने के बावजूद आरोपी भाग निकलने में सफल रहे। मौके पर 150 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस, पशु अवशेष, 8 धारदार हथियार आदि बरामद किए गए। बरामद मांस और अवशेष को नमूना रखने के बाद निस्तारित करा दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपियों की पहचान आजाद, गुलजार, हारुन, साकिब और सावेज निवासीगण ग्राम रणसूरा के तौर पर हुई। उपनिरीक्षक रोहित कुमार की ओर से आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed