फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police administration gears up to tackle highway traffic jams

Roorkee News: हाईवे पर जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने की तैयारी

Sun, 02 Aug 2026 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police administration gears up to tackle highway traffic jams
कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात प्लान के तहत नगला इमरती बाईपास मार्ग से परिवर्तन के बाद लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी हैै। कांवड़ यात्रियों के वाहनों की संख्या बढ़ने पर अगले कुछ दिनों में मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए गए यातायात प्लान के तहत सहारनपुर, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, यमुनानगर की ओर से आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा की ओर से हरिद्वार आने जाने वाली निजी बसों को भी इसी मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली मार्ग की बसें और भारी वाहन लक्सर-पुरकाजी हाईवे से भी गुजर रहे हैं। फिलहाल मार्ग पर कांवड़ वाहनों की आवाजाही कम है लेकिन कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ते ही मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ना शुरू हो जाएगा। यात्रा के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए लक्सर - रुड़की मार्ग पर लंढौरा और बहादरपुर रेलवे फाटक पर जाम की समस्या के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लक्सर में शिव चौक और सुल्तानपुर में भिक्कमपुर तिराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैै। बहादरपुर रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें न लगे इसके लिए कुआंखेड़ा मार्ग का भी इस्तेमाल करने की योजना तैयार की गई है। वहीं, यात्रा के दौरान औद्योगिक इकाइयों के वाहनों के लिए भी पुलिस ने प्लान तैयार किया है।


कोट :
कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए गए यातायात प्लान के अनुसार मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हाईवे पर सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। -देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed