{"_id":"69b84b96cfd42e84440decff","slug":"power-failure-due-to-storm-two-lakh-people-were-troubled-roorkee-news-c-5-1-drn1027-923503-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आंधी से बिजली गुल, दो लाख की आबादी रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आंधी से बिजली गुल, दो लाख की आबादी रही परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आंधी और खराब मौसम ने रविवार देर रात शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कहर बरपाया। अचानक आई तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ और टहनियां बिजली की लाइनों पर गिर गईं जिससे बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण शहर और देहात के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। बिजली कटौती का असर करीब दो लाख लोगों पर पड़ा जिससे लोगों को पूरी रात परेशानी में गुजारनी पड़ी।
एक सप्ताह से मैदानी क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी सुबह में कोहरा होने और ठंडी हवा चलने से लोगों को मुश्किलें बढ़ रही हैं। रविवार को बारिश और आंधी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। देर रात आंधी चलने से रुड़की विद्युत वितरण मंडल में रातभर बिजली गुल रही। रामनगर निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि रात करीब 11 बजे के बाद अचानक तेज आंधी चलने लगी और कुछ ही देर में बिजली चली गई। पूरी रात बिजली नहीं आई।
कलियर निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि आंधी के कारण गांव के पास पेड़ और टहनियां बिजली की लाइन पर गिरी हैं इससे सुबह तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने कहा कि ऊर्जा निगम विभाग के कर्मचारी रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए थे। कई स्थानों पर टूटे हुए तारों और गिरे हुए खंभों को ठीक करने का काम तेजी से किया गया।
मंडल में मौसम के कारण नुकसान ज्यादा होने से कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल करने में समय लगा। रविवार दोपहर एक बजे के बाद सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। भगवानपुर, ग्रामीण, नगरीय और रामनगर डिवीजन से जुड़े करीब दो लाख लोगों को मौसम की खराबी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा।
आधी से ऊर्जा निगम को 15 लाख की चपत
तेज बारिश और आंधी से रुड़की, धनौरी, कलियर, मंगलौर व झबरेड़ा में ऊर्जा निगम को करीब 15 लाख रुपये का फटका लगा है। केबल बॉक्स फुंक गए और हाईटेंशन लाइन टूटने के अलावा खंभों को काफी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos