{"_id":"6a5374b2ab3ccb68fb04ae41","slug":"rain-hits-vegetables-disrupts-kitchen-budget-roorkee-news-c-37-sdrn1033-157884-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बारिश से सब्जियों पर मार, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बारिश से सब्जियों पर मार, रसोई का बजट बिगड़ा
Sun, 12 Jul 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल बदबाद, मंडियों में आवक घटी तो 10 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम
बारिश में सब्जियां सड़ने से किसानों को नुकसान, ग्राहकों की जेब पर बढ़ा बोझ
रुड़की। लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। बारिश के कारण सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं मंडियों में आवक कम होने से अधिकांश सब्जियों के दाम 10 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन रोड स्थित सब्जी बाजार में आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, लौकी, बैंगन, खीरा, हरी मिर्च और अदरक समेत कई सब्जियां महंगी हो गई हैं। किसानों के अनुसार, सोलानी नदी के किनारे लगी सब्जियों की फसल बारिश और जलभराव से खराब हो गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सब्जियों की कमी के चलते बाजार में अचानक दाम बढ़ गए हैं। बाजार में आलू 12 से बढ़कर 16 रुपये, प्याज 30 से 40 रुपये, टमाटर 40 से 50 रुपये, भिंडी 40 से 50 रुपये, हरी मिर्च 75 से 100 रुपये, अदरक 250 से 300 रुपये, लौकी 30 से 40 रुपये, खीरा 20 से 40 रुपये और बैंगन 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेता प्रकाश यादव ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में तैयार फसल खराब हो गई है जिससे मंडियों में पर्याप्त माल नहीं पहुंच रहा। राकेश कुमार ने कहा कि बारिश के कारण स्टोर में रखी सब्जियां भी खराब हो रही हैं और नुकसान बढ़ गया है। ओमकार सिंह के अनुसार आवक सामान्य होने तक दाम कम होने की संभावना नहीं है। वहीं तनवीर आलम ने बताया कि बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं, जिससे बिक्री भी प्रभावित हो रही है।