सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Depot Renovation Begins, First Phase Includes Modern Toilets

Roorkee News: रुड़की डिपो का कायाकल्प शुरू, पहले चरण में बनेगा आधुनिक शौचालय

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Depot Renovation Begins, First Phase Includes Modern Toilets
विज्ञापन
- कार्यकारी संस्था सीएसआर फंड से करा रही निर्माण कार्य
Trending Videos

शौचालय, यात्री विश्राम समेत अन्य सुविधाओं के होंगे काम
रुड़की। रोडवेज बस अड्डे के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। कार्यकारी संस्था की ओर से पहले चरण में बस अड्डे पर आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में यात्री विश्राम गृह सहित अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। साथ ही दो मुख्य द्वार, बेबी फीडिंग रूम, बच्चों के लिए प्ले रूम आदि के सुधारात्मक कार्य होने बाकी है।

अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं से यात्रियों की शिकायतें मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कायाकल्प की योजना तैयार की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निजी बैंक की कार्यकारी संस्था को सौंपी गई है और काम शुरू कर दिया गया है। यात्री राजेश कुमार ने कहा कि बस अड्डे पर साफ-सुथरे शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। स्थानीय दुकानदार ने कहा कि लंबे समय से यहां सुविधाओं की कमी है। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी का कहना है कि बस अड्डे के कायाकल्प से न केवल यात्रियों को राहत होगी, बल्कि बस अड्डे की समग्र व्यवस्था भी सुधरेगी। आने वाले समय में यहां और भी कई जरूरी सुविधाएं विकसित करने की योजना है जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed