सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Trials for the State Rugby Championship begin at the Solani River grounds

Roorkee News: सोलानी नदी के मैदान में स्टेट रग्बी चैंपियनशिप का ट्रायल शुरू

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trials for the State Rugby Championship begin at the Solani River grounds
रुड़की ​स्थित सोलानी नदी के मैदान में स्टेट रग्बी चैंपियनशिप के लिए  ट्रायल के दौरान उप​स्थित र - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
स्टेट रग्बी चैंपियनशिप के लिए रुड़की के सोलानी नदी के मैदान में ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रायल में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंच रहे हैं। चयनकर्ताओं की ओर से खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर किया जा रहा है।
Trending Videos


ट्रायल के दौरान रग्बी खेल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। खिलाड़ी पूरे उत्साह और जोश के साथ मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं कोच और चयनकर्ता खिलाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण कर सर्वश्रेष्ठ टीम के चयन में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी और सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि 28 मार्च 2026 को रोशनाबाद स्टेडियम में स्टेट रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाली नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।



यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी। वहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, स्पीड, टीम वर्क और गेम स्ट्रेटजी के आधार पर परखा जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों के तहत महिला खिलाड़ियों का कैंप 31 मार्च से 14 अप्रैल तक रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पुरुष खिलाड़ियों का कैंप 3 से 17 अप्रैल तक इसी स्थान पर लगेगा।



स्टेट चैंपियनशिप के आधार पर 18 महिला और 18 पुरुष खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 12-12 खिलाड़ियों का चयन कर उत्तराखंड टीम बनाई जाएगी जो नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी महिला वर्ग की नेशनल रग्बी प्रतियोगिता 16 और 17 अप्रैल को राजगीर, बिहार में आयोजित होगी। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 20 और 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed