सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The park should be named after Dr. Ambedkar

Roorkee News: डॉ. आंबेडकर के नाम पर रखा जाए पार्क का नाम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The park should be named after Dr. Ambedkar
विज्ञापन
उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष याकूब अली ने नगर पंचायत में प्रस्तावित रजत जयंती पार्क के नाम को डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने का ज्ञापन विधायक उमेश कुमार को सौंपा है।
Trending Videos




केंद्र पोषित योजना अमृत 2.0 के ग्रीन स्पेस घटक के अंतर्गत हरिद्वार जिले में छह रजत जयंती पार्क बनने प्रस्तावित हैं। इनमें से एक पार्क नंप लंढौरा में भी बनना है। इस दौरान उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व सभासद याकूब अली ने पार्क का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने को लेकर विधायक उमेश कुमार समेत जिलाधिकारी और शहरी विकास सचिव को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व सभासद का कहना है कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर पार्क का नाम रखने से सभी समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। काफी समय से एससी समाज के लोगों की भी यह मांग चली आ रही है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शहजाद खान, नवाब अली, शाहिद खान, भूरा हसन, पूर्व सभासद इस्लाम, कल्लू बंदूक, राशिद खान, शहादत खान, जाहिद खान और मिन्नु मलिक समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed