सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Student killed in tractor-trolley collision, driver absconding

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत, चालक फरार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student killed in tractor-trolley collision, driver absconding
विज्ञापन
शहर के चंद्रपुरी क्षेत्र में बुधवार दोपहर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Trending Videos


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी वैभव जुनेजा हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज का छात्र था। वह दोपहर के समय बाइक से दुर्गा चौक से बीएसएम तिराहे की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंद्रपुरी में रिक्शा स्टैंड के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वैभव सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुराहाल है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed