{"_id":"69c033fcb16f1e0c280c4e49","slug":"ruckus-at-hospital-after-nsg-commandos-death-investigation-launched-roorkee-news-c-5-1-drn1027-928192-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एनएसजी कमांडो की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एनएसजी कमांडो की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल एनएसजी कमांडो की उपचार के दौरान मौत हाे गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह लोगों को शांत किया।
मोहनपुरा निवासी धन प्रकाश (33) वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। रविवार दोपहर वह किसी कार्य से बाइक से भगवानपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक रोडवेज बस की साइड लगने से धन प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। बताया गया है कि घायल कमांडो ने स्वयं ही परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रुड़की गोशाला के समीप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में उनके कूल्हे में गंभीर चोट आई थी।
अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए लाया गया था लेकिन कई बार डॉक्टर के बुलाने के बाद भी वह नहीं आए। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने उन्हें इंजेक्शन लगा दिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इस आरोप के बाद परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
दोषी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर पहुंचे एससी नेता योगेश कुमार ने भी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील करने की मांग उठाई। देखते ही देखते अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos