{"_id":"6a54f79cd901e31010017a48","slug":"sales-officer-robbed-case-filed-on-courts-orders-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1016999-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सेल्स ऑफिसर से लूट, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सेल्स ऑफिसर से लूट, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से लौट रहे एक एनिमल फार्मा कंपनी के सेल्स ऑफिसर से तमंचा दिखाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 21 अप्रैल 2026 की बताई गई है।
कृष्णानगर, गली नंबर-9 निवासी ज्योति धीमान ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र लविश धीमान एक एनिमल फार्मा कंपनी में सेल्स ऑफिसर है। घटना वाले दिन वह कंपनी के कार्य से देहरादून गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय इब्राहिमपुर मार्ग के पास बाइक रोककर फोन पर बात करने के बाद वह लघुशंका करने लगा। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे और उसकी कमर पर तमंचा सटा दिया।
आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए लविश से दो मोबाइल फोन, पर्स व हेलमेट लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी रामपुर चुंगी की ओर फरार हो गए। भयभीत लविश ने वारदात के बाद रामपुर गांव के पास एक ग्रामीण के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।