सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scuffle with JE over removing defaulter's meter, attempt to break head

Roorkee News: बकायेदार का मीटर उतारने पर जेई से हाथापाई, सिर फोड़ने की कोशिश

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with JE over removing defaulter's meter, attempt to break head
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र में बकाया वसूली के दौरान ऊर्जा निगम की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना बेहड़की-खाताखेड़ी गांव की है जहां बकायेदार उपभोक्ता का बिजली मीटर उतारने पहुंची टीम को विरोध और हाथापाई का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक आरोपी ने स्टिक से अवर अभियंता के सिर पर वार करने की कोशिश की जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाइन स्टाफ बीचबचाव के लिए आया तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। शोर शराबा होने पर आरोपी मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित टीम की ओर से संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Trending Videos


ऊर्जा निगम की टीम बकाया बिलों की वसूली अभियान के तहत झबरेड़ा गांव में पहुंची थी। कई उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था। इसके कारण नियमानुसार कनेक्शन काटने और मीटर हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। टीम जब एक बकायेदार के घर पहुंची और मीटर उतारने लगी तभी वहां मौजूद व्यक्ति ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में आकर एक स्टिक उठा ली और टीम के अवर अभियंता जम्मल सिंह के सिर पर हमला करने की कोशिश की। समय रहते अन्य कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए जिससे आरोपी घबराकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है।



उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि वसूली अभियान के दौरान इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे कर्मचारियों की जान को खतरा बना रहता है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और कर्मचारियों पर हमला करना गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की दबंगई या विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग मांगा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed