{"_id":"6a786505fd7397742d0d76ff","slug":"six-postal-pilgrims-injured-in-separate-road-accidents-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-159273-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह डाक कांवड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह डाक कांवड़िए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे डाक कांवड़ियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह कांवड़िये घायल हो गए। स्थानीय लोगों और साथी कांवड़ियों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारसन में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाक कांवड़ यात्रा के दौरान तेज रफ्तार और सड़क पर अधिक भीड़ होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। हादसों में आशीष निवासी हापुड़, बबलू निवासी गाजियाबाद, अजय निवासी मुजफ्फरनगर, दीपक निवासी गाजियाबाद, यशपाल निवासी सराय दिल्ली और दीपक निवासी सराय दिल्ली घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को उपचार के लिए सीएचसी नारसन पहुंचाया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद पांच कांवड़ियों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, यशपाल निवासी सराय दिल्ली की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।