{"_id":"6a786d4afd7397742d0d7706","slug":"congress-raises-questions-on-sir-warns-of-agitation-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-159281-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कांग्रेस ने एसआईआर पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कांग्रेस ने एसआईआर पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को भेजे जा रहे नोटिस और दर्ज कराई गई आपत्तियों पर सवाल उठाए हैं। पदाधिकारियों ने सरकार के इशारे पर वर्ग विशेष और विपक्षी दलों के कोर वोटर्स के वोट काटने की साजिश का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश वर्मा संजय ने लक्सर में प्रेस वार्ता में कहा कि एसआईआर के दौरान बीएलओ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। जिन मतदाताओं ने मैपिंग और प्रपत्र संकलन की प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेज और विवरण उपलब्ध करा दिया था, ऐसे मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर दलित और मुस्लिम वर्ग के मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रहीं हैं। आपत्ति दर्ज कराने वालों में सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता और उनके करीबी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशान करने अथवा उसका नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव लोचन गुड्डू, पूर्व सभासद रितेंद्र तिवारी, तपन बनर्जी, अब्दुल खालिक, विनोद पसरीचा मौजूद रहे।