फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Special trains will run between Bareilly and Roorkee, and between Lucknow and Haridwar

Roorkee News: बरेली से रुड़की और लखनऊ से हरिद्वार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 02 Aug 2026 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Bareilly and Roorkee, and between Lucknow and Haridwar
पिरान कलियर में आयोजित होने वाले मेला और रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें बरेली से रुड़की और लखनऊ से हरिद्वार के बीच संचालित होने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि पिरान कलियर में मेले के दौरान 22 से 31 अगस्त तक बरेली से रुड़की के बीच मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। गाड़ी संख्या 04321 बरेली से रोजाना सुबह 7ः20 पर रवाना होकर दोपहर 2 बजे रुड़की पहुंचेगी और गाड़ी संख्या 04319 बरेली से सुबह 10ः40 पर पर रवाना होकर शाम 5ः15 पर रुड़की पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04322 रुड़की से दोपहर 2ः30 पर रवाना होकर रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04320 रुड़की से शाम 6ः20 पर रवाना होकर रात 1ः20 पर बरेली पहुंचेगी। ट्रेनों को लक्सर, चंदोक, मोअज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गाड़ी संख्या 04329 - 30 लखनऊ - हरिद्वार - लखनऊ स्पेशल ट्रेन को 27 से 30 अगस्त के बीच संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से शाम 3ः 10 पर रवाना होकर ट्रेन नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, संडीला होते हुए लखनऊ रात 12ः10 पर पहुंचेगी। लखनऊ से रात 1ः15 पर रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए ट्रेन दोपहर 11ः55 पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से 27 व 29 अगस्त और लखनऊ से 28 व 30 अगस्त को ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed