फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Student returning from school attacked with batons and sticks

Roorkee News: स्कूल से लौट रहे छात्र पर बलकटी और लाठियों से हमला

Mon, 27 Jul 2026 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Student returning from school attacked with batons and sticks
स्कूल में सीट पर बैठने के लिए हुई कहासुनी के बाद तीन छात्रों ने अपने साथियों संग मिलकर कक्षा 11 के छात्र पर बलकटी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में छात्र घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर की संतनगर कालोनी निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग बेटा लक्सर के बसेड़ी मार्ग स्थित होली एंजिल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। 22 जुलाई को स्कूल में सीट पर बैठने के लिए उसकी साथ में पढ़ने वाले तीन छात्रों के साथ कहासुनी हो गई थी। छुट्टी होने पर जब उनका बेटा घर लौट रहा था तभी रास्ते में अपने दस - पंद्रह साथियों के साथ पहले से घात लगाकर खड़े छात्रों ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसपर धारदार हथियार बलकटी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई और दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात छात्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी तीन छात्र नगला, पीपली और केहड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed