फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Suspicious death of a married woman; her maternal family suspects murder

Roorkee News: विवाविहता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 14 Jul 2026 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a married woman; her maternal family suspects murder
तेज्जुपुर चौकी क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कुंजा बहादुरपुर निवासी युवक का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले मानक आदमपुर निवासी युवती से हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सुबह किसी बात पर ससुराल पक्ष से कहासुनी के बाद विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed