फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teenager drowns in canal while bathing at Asafnagar Jhaal

Roorkee News: आसफनगर झाल पर नहाते समय किशोर नहर में डूबा

Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in canal while bathing at Asafnagar Jhaal
आसफनगर झाल पर रविवार दोपहर नहर में नहाते समय एक किशोर के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद सिंचाई विभाग से समन्वय कर नहर का पानी भी बंद कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3:33 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि आसफनगर झाल पर 16 वर्षीय एक किशोर नहर में डूब गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पूछताछ में पता चला कि रुड़की, सोनालीपुरम निवासी अभय पंत अपने दोस्त पीयूष जुयाल के साथ नहर में नहाने आया था। नहाने के दौरान अभय अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद कराया। इसके बाद जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस और जल पुलिस की टीम लगातार नहर में तलाश अभियान चला रही है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रजवाहे के पास से बाइक चोरी
मंगलौर। वाहन चोरों ने रजवाहा पटरी से एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक और चोर की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को रुड़की सिविल लाइन क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सुभाष सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र 29 अप्रैल को बाइक से मोहम्मदपुर रजवाहा पर नहाने गया था। नहाकर वापस आकर देखा तो बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अब तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed