{"_id":"6a54f76817878289b504ccac","slug":"the-uttarakhand-team-won-five-out-of-six-matches-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1016995-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छह में से पांच मुकाबलों में जीती उत्तराखंड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छह में से पांच मुकाबलों में जीती उत्तराखंड की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर अंडर-18 रग्बी 7वीं चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने लगातार दूसरे वर्ष नौवां स्थान हासिल किया। हालांकि इस बार टीम का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली रहा। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में छह मुकाबले खेले जिनमें से पांच में जीत दर्ज कर अपनी क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया।
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी ने बताया कि टीम ने शुरुआती चरण में असम को लगातार दो मुकाबलों में हराकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार लय कायम रखते हुए मणिपुर, गुजरात और झारखंड जैसी मजबूत टीमों को भी शिकस्त दी।
तेज रफ्तार खेल, सटीक रणनीति और बेहतर तालमेल के दम पर टीम ने पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया व दर्शकों के साथ खेल विशेषज्ञों की भी सराहना बटोरी। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड का मुकाबला राजस्थान से हुआ। वहां कड़े संघर्ष के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा जिससे पदक की उम्मीदें टूट गईं और टीम को नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बावजूद खिलाड़ियों के जुझारु प्रदर्शन को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, सचिव यशवंत सिंह और फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि यदि खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण और बेहतर अवसर मिलते रहे तो अगले वर्ष राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम पदक जीतकर राज्य का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।