फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves make off with jewelry and cash from an empty house

Roorkee News: सूने घर से जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Sun, 05 Jul 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Thieves make off with jewelry and cash from an empty house
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़पुर जट्ट में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे और आभूषण व नकदी चोरी कर ली। पड़ोसियों के शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़पुर जट्ट निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनका परिवार किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर 24 जून की रात करीब 12 बजे चोरों ने घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। दीपक ने बताया कि जब चोर घर में चोरी कर रहे थे तभी पड़ोसियों ने हलचल देखी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर दीपक का चचेरा भाई बाहर निकला लेकिन तब तक चोर चोरी किया गया सामान लेकर मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन

चचेरे भाई ने तुरंत फोन पर दीपक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दीपक अगले दिन घर वापस पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से जेवरात और अलमारी में रखे 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का सामान बरामद कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed