{"_id":"6a57d6b38cc50fd03a03bda4","slug":"two-mawa-furnaces-operating-without-license-were-closed-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1019042-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिना लाइसेंस संचालित हो रही दो मावा भट्ठी बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिना लाइसेंस संचालित हो रही दो मावा भट्ठी बंद कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील प्रशासन के साथ लक्सर क्षेत्र में संचालित हो रही दो मावा भट्ठियों पर छापा मारा। छापे के दौरान यहां कई अनियमितताएं मिलीं। विभाग ने दोनों मावा भट्ठियों को बंद करा दिया। मौके से मावा बनाने में प्रयोग हो रहे दूध के नमूने लेने के साथ ही संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आरएस रावत और तहसीलदार दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लक्सर से सटे खडंजा कुतुबुपर गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मारा। भट्ठी संचालक फूड लाइसेंस और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। संचालक पानी की रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा सके।
टीम ने मौके पर मावा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि लाइसेंस और दूसरे वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों मावा निर्माण इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से दोनों संचालक कुर्बान और इलियास को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। मौके से लिए गए तीनों दूध के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।