{"_id":"6a294d87119bc8abc80f8b94","slug":"two-people-were-booked-for-firing-in-a-land-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991987-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भूमि विवाद में गोली चलाने के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भूमि विवाद में गोली चलाने के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढाढेकी गांव में चल रहे भूमि विवाद के मामले में पुलिस ने एक माह के भीतर पांचवीं प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी अरुण कुमार ने गांव के ही आरोपी रामकुमार उर्फ बबलू और एक अन्य कलवा पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर गांव के ही सत्यवान के घर पर भी फायरिंग का आरोप लगाया गया है। जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरुण की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके और राजकुमार व धर्म सिंह पक्ष के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने को लेकर वार्ता चल रही थी। शाम करीब 3ः30 बजे वह अपने पशुओं को चारा डाल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आरोपी रामकुमार उर्फ बबलू व कलवा वहां आए और पीछे बैठे रामकुमार ने उन पर गोली चला दी। गोली उन्हें छूकर निकल गई।
आरोपी वहां से भाग निकले। वह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके पड़ोसी सत्यवान के घर पर भी फायरिंग की गई है। कुछ लोगों ने हमलावर की पहचान रामकुमार के तौर पर की। अरुण ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।