{"_id":"6a295bb855df35b52509102f","slug":"three-thieves-from-mangalore-and-jhabreda-arrested-for-tractor-theft-roorkee-news-c-5-1-drn1027-992021-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रैक्टर चोरी में मंगलौर और झबरेड़ा के तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रैक्टर चोरी में मंगलौर और झबरेड़ा के तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कलियर और पंजाब से चोरी किए गए दो ट्रैक्टर बरामद हुए हैं। गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
कोतवाली प्रभारी दिव्येष उपाध्याय 16 मई 2024 को मुकर्रबपुर निवासी शफकत का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। मामले में कोतवाली कलियर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दरियापुर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने अजय निवासी लिब्बरहेड़ी कोतवाली मंगलौर, अभिषेक निवासी भलस्वागाज कोतवाली झबरेड़ा और अंकुश निवासी फखरेहड़ी झबरेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद हुए हैं। इनमें एक ट्रैक्टर कलियर के मुकर्रबपुर से और दूसरा पंजाब से चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी हैप्पी के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
चोरी के बाद ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी ताकि पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद इन वाहनों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी ढुलाई और मजदूरी संबंधी कार्यों में किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं गिरोह के फरार चौथे आरोपी हैप्पी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।