फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Umang Lohan won silver in Rohtak

Roorkee News: रोहतक में उमंग लोहान ने जीता रजत

Mon, 13 Jul 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Umang Lohan won silver in Rohtak
हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरजौली जट निवासी युवा पहलवान उमंग लोहान (23) ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में देशभर से पहुंचे नामी पहलवानों के बीच उमंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उनकी इस उपलब्धि से नारसन और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार शाम को हरजौली जट से नारसन तक सम्मान एवं जश्न यात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन

कुश्ती कोच अनुराग राठी ने बताया कि भगवानपुर और नारसन ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्रशिक्षण शिविर में शहर व ग्रामीण अंचल के बड़ी संख्या में युवा कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उमंग लोहान भी शिविर में नियमित अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि उमंग ने करीब 10 वर्ष की आयु में कुश्ती की शुरुआत की थी और लगातार कठिन मेहनत और अनुशासित अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमंग इससे पहले खेलो इंडिया और स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उमंग की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की मिट्टी में दांव-पेंच सीखकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है। उमंग के भाई आशीष एक योगाचार्य है और कुश्ती के अलावा उमंग पढ़ाई लिखाई में भी रुचि रखते हैं फिलहाल वह बीए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed