{"_id":"6a4a5e46bd5617c3f50d02d2","slug":"villagers-in-mundlana-plagued-by-waterlogging-vent-their-anger-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1010714-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुंडलाना में जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुंडलाना में जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन विकासखंड के गांव मुंडलाना में जलभराव की गंभीर समस्या के कारण ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीण गांव में ही धरने पर बैठ गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश का पानी और घरों का गंदा पानी गलियों में जमा होने से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। जलभराव के कारण न केवल आवाजाही में दिक्कत हो रही है बल्कि गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
धरने पर बैठे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंवर सिंह ने कहा कि जब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
मुंडलाना गांव में जलभराव की समस्या की जानकारी मिली है। प्रशासन ग्रामीणों की परेशानी को लेकर संवेदनशील है। मैंने स्वयं संबंधित कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। जल्द ही तकनीकी टीम भेजकर जल निकासी का उचित प्रबंध कराया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वे धैर्य रखें, समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। -शुभांगनी, अपर तहसीलदार, रुड़की