{"_id":"6a563eb404c4dd402f004909","slug":"youth-critically-injured-in-a-life-threatening-attack-in-landhaura-case-registered-against-14-individuals-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1017761-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लंढौरा में जानलेवा हमले में युवक गंभीर, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लंढौरा में जानलेवा हमले में युवक गंभीर, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा स्थित गुर्जरवाड़ा मोहल्ले में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई। हमले में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में देहरादून रेफर किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ नामजद आरोपियों सहित 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे लंढौरा में हुई थी। लंढौरा निवासी मनोज गोस्वामी ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा प्रिंस गोस्वामी और अन्य साथी अरविंद कुमार के घर के बाहर थे। आरोप है कि अजीम, हसीन, अनीस, समीर, शकिर, मुजम्मिल, सनव्वर, समीर और मुसर्रत पहलवान समेत पांच अज्ञात लोगों ने हमला किया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों के पास धारदार हथियार और तमंचे थे। उन्होंने प्रिंस के माथे पर धारदार हथियार से वार किया जिससे उसकी हड्डी टूट गई। अरविंद के सिर और प्रशांत की नाक पर भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
हमले में प्रिंस गोस्वामी के माथे की हड्डी टूट गई। उसे गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया। अरविंद कुमार और प्रशांत को भी गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मनोज गोस्वामी की तहरीर पर कार्रवाई की है। नौ नामजद आरोपियों समेत पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।