सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth missing for five days dies suspicious circumstances

Roorkee News: पांच दिन से लापता युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शव जंगल में मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 01 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Youth missing for five days dies suspicious circumstances
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस, सीसीटीवी खंगाले
Trending Videos

लक्सर। कंकरखाता गांव से पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव रविवार देर शाम पथरी थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ। सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का लग रहा है। मामले में कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी 20 वर्षीय सन्नी 27 जनवरी की शाम को घर से निकला व वापस नहीं लौटा। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं लगने पर 30 जनवरी को परिजन ने कोतवाली पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। जांच में युवक के लापता होने के दिन उसे कुछ युवकों के साथ पथरी क्षेत्र में जाने की जानकारी मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई व संदिग्धों से भी पूछताछ की। रविवार की देर शाम को पुलिस ने पथरी थाना क्षेत्र में जंगल से सन्नी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
पिता की कई वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत
लक्सर। मृतक सन्नी के पिता मान सिंह की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में मां और पांच बहने व दो भाई हैं। सन्नी मजदूरी आदि कार्य करता था। बताया गया कि तीन - चार युवकों के साथ उसकी अच्छी दोस्ती थी। वह अक्सर उनके साथ घूमता था। जिस दिन वह लापता हुआ उस दिन भी वह इन युवकों के साथ देखा गया था। पुलिस फिलहाल गहनता से मामले की जांच कर रही है।

-----------

गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही थी। उसका शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। - राजीव रौथाण प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed