पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   9.5 tonnes of waste from Kedarnath Dham scientifically disposed of in 10 days.

Rudraprayag News: 10 दिन में केदारनाथ धाम से 9.5 टन कूड़े का किया वैज्ञानिक निस्तारण

Mon, 29 Jun 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 29 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
9.5 tonnes of waste from Kedarnath Dham scientifically disposed of in 10 days.
2,332 बैग कूड़ा धाम से गौरीकुंड लाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ क्षेत्र और पैदल मार्ग पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 18 से 27 जून तक करीब 9.5 टन ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। इस दौरान 2,332 बैग कूड़ा धाम से नीचे लाया गया।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन, सुलभ इंटरनेशनल और नगर पंचायत केदारनाथ के संयुक्त प्रयास से अभियान संचालित किया जा रहा है। पर्यावरण मित्र प्रतिदिन प्लास्टिक की बोतलों सहित अन्य ठोस अपशिष्ट एकत्र कर धाम से गौरीकुंड तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महज 10 दिन में 9,549 किलोग्राम ठोस अपशिष्ट को धाम से नीचे गौरीकुंड लाया गया है। इसके बाद सुलभ इंटरनेशनल की ओर से सोनप्रयाग स्थित कॉम्पेक्टर के माध्यम से कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी धाम और यात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed