{"_id":"6978c1c0d32c073f25024647","slug":"a-man-died-after-his-scooter-skidded-on-mud-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116633-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मिट्टी में स्कूटी फिसलने से व्यक्ति की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मिट्टी में स्कूटी फिसलने से व्यक्ति की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
जखोली। जखोली ब्लॉक में कोटी-घण्डियाली मार्ग पर एक स्कूटी फिसलने से पोड़ानामी तोक के पास सेमकोटी निवासी उदय सिंह (69) की मौत हो गई। लोगों ने घटना का कारण विभागीय लापरवाही बताई।
सोमवार देर शाम को उदय सिंह स्कूटी से सेमकोटी से जखोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोड़ानामी तोक के पास सड़क पर ढलान होने और गड्ढे पर मिट्टी होने के कारण स्कूटी फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता जय ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि विभाग ने सड़क के गड्ढे भरने के लिए चिकनी मिट्टी डाली जिससे मार्ग पर फिसलन बढ़ गई और दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं मयाली-गुप्तकाशी क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष डाॅ. नरबीर सिंह रौथाण, सह सचिव जय ओमप्रकाश ने कहा कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
सड़क हादसे में दून निवासी युवक की मौत
ज्योतिर्मठ। सीमांत क्षेत्र रैणी के पास बाइक दुर्घटना में देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में पढ़ाई करने वाले दो छात्र सोमवार को बाइक से यहां घूमने आए थे। सुराई थोटा से लौटते समय रैणी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बाइक चालक मोहित सती (20) पुत्र सत्य प्रसाद सती निवासी नेहरू ग्राम देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसके सहपाठी लक्ष्य (20) निवासी कोटपुतली राजस्थान को हल्की चोट आई हैं। ज्योतिर्मठ कोतवाली के एसएसआई विनोद रावत ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास मिला शव
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर मकड़ी बाजार पेट्रोल पंप की चढ़ाई के पास मंगलवार शाम को एक कार चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीन (42 वर्ष), पुत्र नारायण, निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन श्रीनगर से शिक्षकों को रुद्रप्रयाग स्थित उनके स्कूल लाने और ले जाने का काम करता था।
पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक व्यक्ति गिरा हुआ है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो प्रवीन अपनी कार में मृत मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जब प्रवीन सड़क पर गिरा था तो किसी राहगीर ने उसे उठाकर वाहन में बैठा दिया था। घटना के समय वाहन से आने वाले सभी शिक्षक स्कूल में थे। छुट्टी होने के बाद जब शिक्षकों ने प्रवीन को फोन किया तब पुलिस ने फोन उठाया और उसकी मृत्यु की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप पंत ने बताया कि प्रवीन ने सुबह शिक्षकों को स्कूल छोड़ा और मकड़ी बाजार में वाहन खड़ा कर दिया। जिस स्थान पर प्रवीन गिरा था वहां खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि फिसलकर गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी होगी। प्रथम दृष्टया यह हार्टअटैक का मामला भी लग रहा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। संवाद
Trending Videos