{"_id":"69ea1999fa0ff7e3e20183d8","slug":"a-veterinary-hospital-building-will-be-constructed-at-mangoli-chari-at-a-cost-of-rs-5199-lakh-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118085-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मंगोली चारी में 51.99 लाख से बनेगा पशु चिकित्सालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मंगोली चारी में 51.99 लाख से बनेगा पशु चिकित्सालय भवन
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया कार्य का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसीऊखीमठ। नगर पंचायत ऊखीमठ के ओंकारेश्वर वार्ड स्थित मंगोली चारी में जल्द 51.99 लाख रुपये की लागत से राजकीय पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को नए भवन का शिलान्यास किया गया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। भवन पशुपालन विभाग की जिला योजना के तहत बनाया जाएगा।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष रावत ने बताया कि यहां एक नाली जमीन पर पांच कक्ष एक लॉबी, दो बाथरूम, पशुओं के उपचार के लिए ट्रेविस तथा पशुओं को चिकित्सालय तक लाने के लिए रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता डॉ. मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X