{"_id":"69ea220c2e6c8cf75305c525","slug":"pilgrim-dies-in-kedarnath-allegation-viralvideo-administration-clarifies-stance-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में श्रद्धालु की मौत: हेली को लेकर परिजनों के आरोप का वीडियो वायरल, प्रशासन ने रखा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में श्रद्धालु की मौत: हेली को लेकर परिजनों के आरोप का वीडियो वायरल, प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार
केदारनाथ धाम में गुजरात के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने प्रशासन से शव को हेलिकॉप्टर से जिला अस्पताल भेजने की मांग की। मगर शव ले जाने में देरी होने पर परिवारजनों ने जिला प्रशासन पर उन्हें नजर अंदाज करने के आरोप लगाए थे।
अनिल सिंह रावत, उपजिलाधिकारी उखीमठ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केदारनाथ धाम में हुई एक श्रद्धालु की मृत्यु के मामले में वायरल हुए वीडियो पर जिला प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है। प्रशासन ने कहा कि अपनी ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।
Trending Videos
बुधवार सुबह केदारनाथ धाम में गुजरात के 69 वर्षीय श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने प्रशासन से शव को हेलिकॉप्टर से जिला अस्पताल भेजने की मांग की। मगर शव ले जाने में देरी होने पर परिवारजनों ने जिला प्रशासन पर उन्हें नजर अंदाज करने के आरोप लगाए। इस पर प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham: जय बदरीविशाल; मंदिर के कपाट खुलते ही गूंजे जयकारें, आस्था और उत्साह की देखें ये तस्वीरें
एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत ने कहा कि 22 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केदारनाथ में व्हाइट हाउस के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वाईएमएफ की टीम ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शव को हेलिपैड तक पहुंचाया। उस समय हेलिकॉप्टर सेवा बाधित थी लेकिन जैसे ही सेवा शुरू हुई शव को जामू हेलिपैड भेजा गया और वहां से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में त्वरित कार्रवाई और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया गया।

कमेंट
कमेंट X