सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sensitive Kedartal size is continuously increasing a team will soon visit to assess situation Kedarnath News

Uttarakhand News: लगातार बढ़ रहा है संवेदनशील केदारताल का आकार, जल्द  स्थिति जानने जाएगी टीम

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 27 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

संवेदनशील केदारताल का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। जल्द स्थिति जानने टीम केदारताल रवाना होगी।इस झील की सैटेलाइट से जानकारी मिली है।

sensitive Kedartal size is continuously increasing a team will soon visit to assess situation Kedarnath News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : X @byadavbjp
विज्ञापन

विस्तार

संवेदनशील केदारताल की स्थिति जानने के लिए जल्द एक टीम रवाना होगी। आपदा प्रबंधन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। राज्य में कई हिमनद झीलें संवेदनशील हैं। इनमें कई झीलों को स्थलीय निरीक्षण आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से गई विशेषज्ञों की टीम कर भी चुकी है। इन झीलों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

Trending Videos


इस काम का नोडल विभाग वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को बनाया गया है। इसी संस्थान में हाल में हुए एक कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के निदेशक संजय चौहान ने बताया था कि केदारनाथ झील संवेदनशील है, इसका आकार बढ़ रहा है। उन्होंने इसकी नियमित निगरानी की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Heatwave: पहली बार हुई लू के चलते देहरादून में स्कूलों की छुट्टी, आमतौर पर बारिश-सर्दी में किया जाता है अवकाश

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस झील की सैटेलाइट से मिली जानकारी है। अब मौके पर पहुंच कर वहां की स्थिति का पता किया जाना है। ऐसे में उसे पता करने के लिए टीम को भेजा जाएगा। इस संबंध में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस झील से जुड़ी जानकारी है। इसके अध्ययन के लिए जल्द ही एक की टीम को भेजा जाएगा। स्थलीय निरीक्षण से और भी जानकारी मिल सकेगी। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे के कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed