सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People came to Dehradun to get relief from heat of Delhi but scorching heat temperature 40 degrees Celsius

Uttarakhand Weather: दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए आए दून, यहां भी नहीं मिला सुकून, पारा 40 के पास रहा

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 27 Apr 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग देहरादून आए, लेकिन यहां भी सुकून नहीं मिल पाया। दिल्ली में 44 डिग्री से ऊपर गया पारा तो देहरादून में भी 40 के आंकड़े के पास रहा।

People came to Dehradun to get relief from heat of Delhi but scorching heat temperature 40 degrees Celsius
रविवार को गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की भीषण गर्मी से सुकून की चाह में लोगों ने देहरादून की राह पकड़ी तो सूरज ने यहां भी सताने में कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली का पारा रविवार को 44 डिग्री सेंटीग्रेट के पार था। इस मामले में देहरादून भी पीछे नहीं रहा। सूरज की तपिश ने यहां भी 40 के आंकड़े को छूने की कोशिश की। अंकों के मामले में जरुर चार की कमी थी लेकिन तपिश यहां भी दिल्ली जैसी महसूस हुई।

Trending Videos

वीकेंड पर हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर के लोग देहरादून और आसपास के इलाकों में सुकून की तलाश पहुंचे हैं। एक्सप्रेस वे खुलने के बाद लोगों का सफर का समय भी कम हो गया है। महज ढाई से तीन घंटे में लोग देहरादून में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में देहरादून और आसपास के पर्यटक क्षेत्रों में बाहरी लोगों की खासी भीड़ है। जबकि, देहरादून और यहां के क्षेत्र में भी अब वह सुकून देखने को नहीं मिला। देहरादून में भी रविवार को पारा 40 के करीब पहुंच गया। आमतौर पर मई और जून में महसूस होने वाली कर्मी इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही महसूस होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Heatwave: पहली बार हुई लू के चलते देहरादून में स्कूलों की छुट्टी, आमतौर पर बारिश-सर्दी में किया जाता है अवकाश

यहां आने वाले लोगों का कहना था कि दिल्ली की गर्मी और धूल से बचने की जद्दोजहद यहां आकर भी खत्म नहीं हुई। कुछ लोगों का कहना है कि देहरादून का हाल देखकर भी लगता है कि यहां भी अब सुकून की रात मुश्किल है। दिन में भयंकर तपिश के बीच रात में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। निर्माण साइट से उड़ती धूल यहां भी एनसीआर के मौसम का अहसास कराने लगी है। इसी का असर था कि स्थानीय लोगों ने दोपहर को घर से बाहर निकलने में गुरेज किया लेकिन शाम के वक्त राजपुर रोड पर खासी चहलकदमी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed