सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Prof. Shivendra Kumar Kashyap Appointed New Vice-Chancellor of Pantnagar Agricultural University

Uttarakhand: प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप बने पंतनगर कृषि विवि के नए कुलपति, लोकभवन की ओर से आदेश जारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. शिवेन्द्र कश्यप वर्ष 2019 से पंतनगर विश्वविद्यालय में रैंकिंग टीम के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए विवि में कुलपति नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand Prof. Shivendra Kumar Kashyap Appointed New Vice-Chancellor of Pantnagar Agricultural University
प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक या अग्रेत्तर आदेश तक जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप वर्तमान में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में ही कार्यरत हैं।

Trending Videos


Delhi: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले सीएम धामी, चारधाम यात्रा में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का किया अनुरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप?
डॉ. शिवेन्द्र कश्यप एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं, जिन्हें कृषि शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आईसीएआर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, कृषि संचार विभागाध्यक्ष, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, विश्व बैंक पोषित एनएएचईपी परियोजना के प्रधान अन्वेषक (PI), डीएसटी-टीईसीपरियोजना के पीआई व अनेक अन्य परियोजनाओं में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

उनका चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के लीप (लीडरशीप इन एजुकेशन) कार्यक्रम के लिए किया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें भावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के रूप में हैदराबाद विश्वविद्यालय तथा ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

वर्ष 2019 से वे पंतनगर विश्वविद्यालय में रैंकिंग टीम के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने आईसीएआर रैंकिंग में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया, आईसीएआर सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार हासिल किया व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed