{"_id":"69ee7c55efceb1e3c3089a49","slug":"the-administration-removed-an-illegal-barrier-in-dudhli-mussoorie-dehradun-news-c-5-1-drn1031-956872-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी के दूधली में प्रशासन ने अवैध बैरियर हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी के दूधली में प्रशासन ने अवैध बैरियर हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मसूरी में वार्ड-13 के दूधली क्षेत्र में आम रास्ते पर कथित वन अधिकार समिति की ओर से लगाए गए बैरियर को प्रशासन ने अवैध पाए जाने के बाद हटा दिया है। संयुक्त विभागीय जांच में बैरियर के लिए कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई।
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने स्पष्ट किया कि बैरियर का संचालन कभी शुरू नहीं हुआ था लेकिन बैरियर को सार्वजनिक मार्ग पर लगाया गया था। बैरियर का 29 अप्रैल को उद्घाटन करने की तैयारी थी। इससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों की मौजूदगी में बैरियर को हटा दिया। एसडीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर बैरियर लगाने का किसी को अधिकार नहीं है। इस तरह की गतिविधियों पर प्रशासन की पूरी नजर है। सार्वजनिक मार्ग पर फिर से इस तरह के बैरियर लगाने की कोशिश करने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X