{"_id":"69f1baeeb129ea0f1300784b","slug":"id-card-mandatory-during-census-and-instructions-for-daily-progress-report-helpline-released-uttarakhand-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जनगणना के दौरान आईडी कार्ड अनिवार्य और दैनिक प्रगति रिपोर्ट के निर्देश, हेल्पलाइन किया गया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जनगणना के दौरान आईडी कार्ड अनिवार्य और दैनिक प्रगति रिपोर्ट के निर्देश, हेल्पलाइन किया गया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
जनगणना के दौरान फील्ड पर कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट के निर्देश दिए गए है।
जनगणना
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
नगर आयुक्त और प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी चार्ज अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
Trending Videos
इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी फील्ड में कार्य के दौरान अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें। यदि किसी गृह स्वामी ने पहचान पत्र मांगा तो कर्मचारी अपना परिचय देते हुए एचएलबी लिस्टिंग का कार्य करेंगे। इसके अलावा निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी अपने नियमित कार्य को प्रभावित किए बिना इस कार्य को प्राथमिकता दें। इसके लिए उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त पारिश्रमिक भी प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जो कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित रहेंगे या आवश्यक प्रपत्र व बैग प्राप्त नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जनगणना कार्य को सुचारू बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है। साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इसमें नोडल अधिकारी, सभी चार्ज अधिकारी और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X