सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP burns effigy of Congress

Rudraprayag News: भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 04 Jan 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
BJP burns effigy of Congress
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कहा, जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/रुद्रप्रयाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के मुख्य चौराह पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके पास अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में काेई साक्ष्य हैं तो कोर्ट में प्रस्तुत करें। सिर्फ बयानबाजी करते हुए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ठीक नहीं है। इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, अनीता सकलानी, सुखदेव, महिपाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, मुकेश डिमरी, सुभाष डिमरी, राकेश भंडारी, जगदीश सती, रमेश डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में भाजपा महिला मोर्चा और अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने इस अपराध में त्वरित, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दिलाई है। मगर कांग्रेस आज झूठ, अफवाह और सोशल मीडिया के शोर के सहारे प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन करने में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष रीना बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकीम अहमद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहेष्।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed