{"_id":"697f4d087e0cd2c6160c061e","slug":"traffic-will-be-smooth-in-vijayanagar-a-gauge-way-will-be-built-on-the-highway-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116693-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: विजयनगर में सुचारु होगा यातायात, हाईवे पर बनेगा गॉज वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: विजयनगर में सुचारु होगा यातायात, हाईवे पर बनेगा गॉज वे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हर बरसात में गदेरे से होती है मुसीबत, अब यात्रा से पहले सुगम होगी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ धाम के महत्वपूर्ण पड़ाव अगस्त्यमुनि के विजयनगर बाजार में हाईवे पर लंबे समय से परेशानी का सबब बने गदेरे से आगामी यात्राकाल से पहले निजात मिल जाएगी। व्यापारियों और जनता की निरंतर मांग पर एनएच विभाग ने यहां गॉज-वे निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इससे बरसात के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित होगी और चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
विजयनगर में इस बरसाती गदेरे के कारण लोगों और यात्रियों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर फिसलन होने और गहरे गड्ढे होने से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मगर अब यहां सड़क निर्माण के लिए गॉज-वे को गहरा किया जाएगा और दोनों तरफ 2 मीटर का स्पान रखा जाएगा, जिसे आरसीसी की मदद से सुदृढ़ किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस संबंध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों की एनएच के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने कहा कि इस निर्माण से न केवल बरसात में यातायात सुचारु रहेगा बल्कि स्थानीय व्यापार पर पड़ने वाला प्रतिकूल प्रभाव भी कम होगा। वहीं एनएच के सहायक अभियंता कमल किशोर उनियाल ने बताया कि व्यापारियों से वार्ता के बाद इस कार्य को फरवरी माह में शुरू कर दिया जाएगा ताकि आगामी यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को सुविधा हो।
Trending Videos