सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   UKRAND protest to make Gairsain the permanent capital

Rudraprayag News: स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए उक्रांद का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 01 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
UKRAND protest to make Gairsain the permanent capital
विज्ञापन
रैली निकाली, गुलाबराय मैदान में दिया धरना
Trending Videos

कहा- पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही बनाने के लिए एकजुट होकर करना होगा बड़ा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग के लिए स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इसके बाद गुलाबराय मैदान में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से राज्य के बजट सत्र में गैरसैंण को राजधानी बनाने की घोषणा करने की मांग की। कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही बनाने के लिए एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करना होगा।
स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के संयोजक पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की जनता को राज्य गठन से लेकर 25 वर्षों तक छलने का काम किया है। अब समय आ गया कि जनता को पहाड़ की राजधानी पहाड़ में बनाने के लिए एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। सरकार की ओर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में यदि अब ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरेगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ ही प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए हमें एकजुट होकर भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, भरदार संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, उक्रांद के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र चमोली, सामाजिक कार्यकर्ता जगदंबा नौटियाल, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर राजधानी निर्माण की मांग को समर्थन दिया। इस दौरान विजय भारत कंडारी, बलवीर सिंह धर्मवाण, हरि सिंह पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह पंवार, महावीर सिंह, भुवन रावत, राजकिशोर बिष्ट, दान सिंह मिंगवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed